पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विधान सभा चुनावों के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को कर दिया। इसमें चारों ही विधान सभा क्षेत्रों में प्रस्तावित मतदेय स्थलों के बारे में राजनीति दलों से आपत्तियां या सुझाव मांगे गए हैं।पिछले दिनों विधान सभा चुनाव को देखते हुए मतदेय स्थलों को सूचीबद्ध किया गया था। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की चारों ही विधान सभा के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों का आलेख्य प्रकाशन करा दिया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: मतदेय स्थलों की सूची जारी, आपत्ति-सुझाव मांगे इसमें पीलीभीत 26 संसदीय क्षेत्र में समाविष्ट 127 पीलीभीत, 128 बरखेड़ा, 12...