Pilibhit News: मतदाता जागरुकता अभियान के तहत निकाली रैली
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बुधवार को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्राचार्य डा. सुधीर कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान हुई संगोष्ठी में प्राचार्य ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम अधिकारी डा. मृदुला शर्मा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। इस दौरान शाहिद खान, रेखा सिंह, अरविंद कुमार दीक्षित, रंजना सिंह,अर्निका दीक्षित, अंशिका शर्मा, सौरभ सक्सेना, अंकित गुप्ता, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.