पीलीभीत, सितम्बर 14 -- Pilibhit News: मझोला। मझोला स्थित गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के अलावा आसपास से भी संगत बड़ी संख्या में पहुंची। समागम के दौरान गुरमीत सिंह, गुरबचन सिंह, आजाद चढ़ी जत्था, नियामत ने गुरबाणी, शबद-कीर्तन एवं गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी सुनने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। संगत ने गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण गुरु वाणी और धार्मिक जयकारों से भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मना 422वां प्रकाश ...