पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: मझोला। खटीमा पीलीभीत नेशनल हाईवे पर पूर्व में पीडब्ल्यूडी द्वारा लगवाए गए केमिकल युक्त ब्रेकर नगर पंचायत गुलडिया भिंडारा ने हटवा दिए। केमिकल युक्त ब्रेकर से गुजरते वक्त वाहनों के चढ़ने पर जोरदार आवाजे होने से क्षेत्रीय लोगों को असुविधा हो रही थी। रात में सोते वक्त बच्चों के चौंक का उठ जाने के अलावा बुजुर्गों को रही धमक से परेशानी का संज्ञान लिया गया है। यही नहीं कई बार कुछ जगह तो दीवारों पर दरार आदि होने की भी बात प्रकाश में आ चुकी है। इसके बाद नपं अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने बताया कि जन हित में निर्णय लिया गया है। जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए तत्काल नगर पंचायत के कर्मचारियों से केमिकल युक्त ब्रेकर हटाने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...