Pilibhit News: मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी के सामने महिला ने हाईवे पर किया हंगामा
पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे कोतवाली क्षेत्र में नेहरू पार्क के सामने टनकपुर हाईवे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक महिला मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। महिला के सड़क पर खड़े होने के कारण गाड़ी हाईवे पर रुक गई और यातायात प्रभावित हो गया। गाड़ी चालक ने महिला को समझाने और वहां से हटने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हटी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी के सामने से हटाया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि महिला पहले भी कई बार वाहनों के सामने खड़े होकर इसी तरह हंगामा कर चुकी है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.