Pilibhit News: मजदूर के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए एक लाख रुपये
पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकड़ीखेड़ा निवासी मोहम्मद साजिद के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने दो बार में कुल एक लाख रुपये निकाल लिए। साजिद जयपुर में सिलाई का काम करता है। मजदूरी के रूपयों में मिले एक लाख रुपये उसने बैंक खाते में जमा कराए थे। रकम निकलने की जानकारी 11 सितंबर को होने पर उसके होश उड़ गए। उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर रुपये वापस कराने की मांग की है। पीड़ित मोहम्मद साजिद पुत्र अब्दुल ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि सिलाई के काम की मजदूरी के रूप में उसे एक लाख रुपये मिले थे। उसने यह रकम खमरिया पुल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अपने खाते में जमा कराई थी। पीड़ित के मुताबिक 10 सितंबर को साइबर अपराधियों ने उसके खाते से दो अलग-अलग बार में 50-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.