पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। खेत में स्प्रे करने से मना करने पर चार लोगों ने मिलकर युवक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बरखेड़ा यासीन निवासी दिनेश कुमार कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके पड़ोसी अशोक कुमार पुत्र रीतराम ने 29 सितंबर को सुबह नौ अपने धान में स्प्रे करवाने के लिये कहा था जब उसने स्प्रे करने से साफ मना कर दिया। तभी उसे लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार, रामबहादुर, धर्मपाल, मेवाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...