पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अलकथान में 30 सितंबर की शाम करीब सात बजे मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हा गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर घायलों का मेडीकल कराकर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अलकथान निवासी मालती देवी पत्नी सीताराम ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका भाई रामकुमार पुत्र शिवदयाल गांव में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान गांव के रमेश पुत्र चेतराम ने रामकुमार से मछली मांगी। मछली नहीं होने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया। मालती देवी के अनुसार, उनके पति सीताराम, भाई रामकुमार और मेघनाथ के साथ गाली-गलौज तथा लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। वही...