पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के वार्ड-नौ के पीछे स्थित तालाब में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तालाब से निकलकर बस्ती की तरफ मगरमच्छ को बढ़ते देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मगरमच्छ दोबारा पानी में चला गया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मगरमच्छ को जल्द पकड़ने की मांग की। संजू यादव ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने फोन पर कहा कि जब मगरमच्छ पानी से बाहर आएगा, तब उसे पकड़ लिया जाएगा। इस जवाब से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मगरमच्छ किसी भी समय बस्ती में घुसकर लोगों या पशुओं पर हमला कर सकता है। लोगों न...