पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मकान और जमीन पत्नी के नाम न कराने पर ससुरालियों ने युवक के घर में घुसकर मारपीट की। जिससे कई लोग घायल हो गए। आरोप है साले ने जान से मारने की नियत से युवक की गर्दन दबा दी। तमंचा दिखाकर धमकाया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शादी और दहेज का मामला थाना माधोटांडा क्षेत्र के कस्बा कलीनगर निवासी हरिओम शर्मा पुत्र राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी शादी 9 साल पहले अनुरीता शर्मा के साथ हुई थी। आरोप है पत्नी के माता पिता और भाई उनका मकान और जमीन पत्नी अनुरीता के नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है ससुरालियों की बात न मानने पर उन्होंने दहेज उत्पीड़न का फर्जी मकदमा दर्ज करा दिया। इसके बावजूद हरिओम ने मकान और जमीन पत्नी के नाम नहीं की।

हमला और धमकी आरोप है इसी रंजिश के च...