पीलीभीत, जुलाई 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। समाज कल्याण विभाग की ओर से मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 342 वर-वधुओं ने सात फेरे लिए। पूरनपुर विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। उनको उपहार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान रहे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ विवाह स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा इंतजाम भी परखे गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 402 में से 342 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिसमें 22 अल्पसंख्यक जोड़े भी सम्मिलित हुए। इस दौरान जन प्रतिनिधियो...