Pilibhit News: मंडी समिति में धान खरीद में आई तेजी
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जिले में अलर्ट जारी रहा। सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कृषि उत्पादन मंडी समिति बीसलपुर में चल रहे धान क्रय केंद्रों पर भी इसका असर देखने को मिला। सुबह से ही मंडी में किसानों के धान की खरीद काफी तेजी से की गई। अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी सचिव नाजिम अली ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए और उनका धान तुरंत तौला जाए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: धान क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश आज दिन भर में सैकड़ों कुंतल धान की खरीद की गई।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.