पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- धान क्रय केंद्रों में मिलीं अव्यवस्थाएं Pilibhit News: बीसलपुर। विधायक विवेक वर्मा और एसडीएम द्वारा धान क्रय केंद्र में पकड़ी गई खामियों के बाद भी लापरवाही नहीं थमी। मंडी समिति में चल रहे धान क्रय केंद्रों का डीसीओ खुशीराम भार्गव ने औचक निरीक्षण किया तो फिर से कई केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का अंबार मिला। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों ने डीसीओ को अपनी समस्याएं बताईं। प्रभारियों का कहना था कि कई क्रय केंद्रों पर अभी तक तौल के लिए कांटे उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है, जिससे नमी मापने और अन्य कार्यों में दिक्कत आ रही है। मॉइस्चर मीटर भी कई केंद्रों पर उपलब्ध नहीं कराई गई है। धान की सफाई के लिए जरूरी डस्टर मशीन भी नहीं पहुंची है। इस मामले में जब मंडी सचिव नाजिम अली से बात की गई तो उन्हो...