Pilibhit News: मंडी समिति में आढ़तियों के अवैध अतिक्रमण पर सख्त हुए सचिव, नोटिस जारी
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़तियों द्वारा अपनी दुकानों के सामने लोहे का जाल लगाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर मंडी प्रशासन सख्त हो गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों उपसंभागीय कृषि उत्पादन मंडी परिषद बरेली परिक्षेत्र के उपनिदेशक विश्वेंद्र कुमार द्वारा मंडी का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में जगह-जगह अतिक्रमण देखकर उन्होंने नाराजगी जताई थी और मंडी सचिव को तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। उपनिदेशक के निर्देश के बाद मंडी सचिव नाजिम अली ने मंडी का दोबारा निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कई आढ़तियों ने अपनी दुकानों के सामने लोहे के जाल और एंगल लगाकर स्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इस पर सचिव नाजिम अली ने सभी अतिक्रमणकारी आढ़तियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटाए जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.