पीलीभीत, नवम्बर 21 -- Pilibhit News: मंडी समिति के गोदाम में शनिवार रात करीब आठ बजे वेल्डिंग की चिंगारी से आग लग गई। दो दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि मंडी समिति के गेट नंबर तीन पर मॉडर्न राइस इंडस्ट्री को आवंटित गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान वारदानों के ढेर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटें फैल गईं। मौके पर आफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर है। आग से हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पटाखों की चिंगारी से प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, दो करोड़ का माल राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...