पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददाता कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के चलते अभी भी कई केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बीसलपुर मंडी समिति में चल रहे कुछ धान क्रय केंद्रों पर कांटे और तौल सामग्री ही नहीं -केंद्र प्रभारियों की मानें तो कई केंद्रों पर अभी तक विभाग द्वारा कांटे और तौल से संबंधित सामग्री ही उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसके कारण केंद्र प्रभारी चाहते हुए भी खरीद शुरू नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि आरएफसी के केंद्रों पर खरीद शुरू कर दी गई है, लेकिन पीसीएफ और पीसीयू के ज्यादातर केंद्र अभी भी बंद पड़े हैं। खुले आसमान में रात गुजारने को मजबूर किसान खरीद शुरू न होने से किसान अपना धान लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे ...