पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: जहानाबाद। भू विवाद की रंजिश में सात लोगों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने और धारदार बंका से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से भी बुरी तरह मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर भागे पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना जहानाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव सरोरी निवासी राजपाल पुत्र डालचंद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 21 अक्तूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे वह ग्राम माफी गौटिया में दावत खाने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही प्रतिपाल, छोटेलाल, नन्हेलाल, महेंद्रपाल, रामऔतार और टीकाराम पुत्रगण होरीलाल, कालीचरन पुत्र छोटेलाल तथा नरेंद्...