पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र के हजारा गांव में शारदा नदी के बढ़ते कटान को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे एकत्र हुए और प्रदर्शन कर कटान रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आसपास के कई गांवों पर बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पिछले वर्ष भी शारदा नदी के कटान से किसानों की कृषि भूमि और फसल का भारी नुकसान हुआ था। उस समय भी स्थायी सुरक्षा कार्य की मांग उठाई गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि शारदा नदी में समाई, पत्र भेजा अब एक बार फिर कटान तेज होने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्राम...