Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, पुलिस ने एपीएफ के साथ की पेट्रोलिंग
पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: कलीनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। एसएसबी, थाना पुलिस माधोटांडा और नेपाल की पुलिस बल एपीएफ ने मिलकर सीमा पर गश्त की। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 796 से 795/3 तक सभी बॉर्डर पिलर्स की गहनता से चेकिंग की गई और सीमा पर होने वाली तस्करी, घुसपैठ और अवैध आवागमन को रोकने के लिए सघन अभियान चलाया गया। इस संयुक्त गश्त में 49वीं वाहिनी एसएसबी की चार्ली कंपनी के प्रभारी सहायक सेना नायक युद्धवीर सिंह नेगी उनके साथ एसएसबी के जवान, नेपाल पुलिस फोर्स एपीएफ के हेड कांस्टेबल केपी पौडेल,थाना माधोटांडा पुलिस के हेड कांस्टेबल राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.