Pilibhit News: भारत की ओर से बैडमिंटन खेलने का सपना संजोए है दिव्यांशी गौतम
पीलीभीत, अक्टूबर 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मन में कुछ बेहतर करने का जज्बा हो, तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है। उसके लिए ईमानदारी और अनुशासन के दायरे में की गई मेहनत सफल होती है, जिससे खुद ब खुद सफलता के द्वार खुल जाते हैं। हमें दिन-रात एक करके लक्ष्य को हासिल करना होता है। आगरा की बैडमिंटन खिलाड़ी दिव्यांशी पटेल ने यूपी स्टेट बैडमिंटन अंडर-19 में बालिका वर्ग में विजय पताका फहराने के बाद आने वाले समय में भारत की ओर से बैडमिंटन खेलने का सपना संजोया है। उसे साकार करने की बात कही है। आगरा निवासी नीरज गौतम एडवोकेट और शीतल गौतम की बेटी दिव्यांशी गौतम राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी है। वह क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। वह स्कूली पढ़ाई के साथ सात वर्षों से बैडमिंटन खेल का अभ्यास कर रही है। इससे पहले जिम्नास्टिक खेल में हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.