पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तहसील पूरनपुर के 31 विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 1635 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था, जिसमें 1595 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। इसमें 100 प्रश्न पूछे गए और विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया। परीक्षा से करीब दो माह पहले गायत्री परिवार की ओर से पंजीकृत विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए गुरुदेव द्वारा लिखित साहित्य उपलब्ध कराया गया था। परीक्षा पब्लिक इंटर कॉलेज , सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल रम्पुरा कपूरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय घुंघचाई, कंपोजिट विद्य...