Pilibhit News: भारतीय किसान यूनियन भानू ने तहसील में दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। तहसील कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बीसलपुर में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह से ही तहसील परिसर में एकत्र हो गए और कई घंटे तक धरने पर बैठे रहे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। एसडीएम प्रमेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि धान क्रय केंद्रों पर जल्द से जल्द खरीद शुरू की जाए। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए। आवारा गोवंश से किसानों की फसल को बचाया जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को जल्द बदला जाए। एसडीएम प्रमेश कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.