Pilibhit News: भादो दी शीतला सातम पर गूंजे लोकगीत
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में शुक्रवार को राय सिख समाज ने भादो दी शीतला सातम (शीतला सप्तमी) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। बैल्हा, बमनपुरी भागीरथ और सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शारदा नदी तट पर पहुंचे। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाकर और नृत्य कर अपनी आस्था और खुशी का इजहार किया। इससे शारदा तट पर देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। पर्व को लेकर गुरुवार को श्रद्धालुओं के घरों में विशेष भट्ठियां तैयार की गईं। एक ही भट्ठी पर कई परिवारों ने पारंपरिक तरीके से गुड़ वाली मीठी रोटियां तैयार कीं। शुक्रवार सुबह स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालुओं ने शीतला माता का विधि-विधान से पूजन किया और बासी व ठंडे भोजन का भोग लगाया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे महिला, पुरुष और बच्चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.