Pilibhit News: भाजपा विधायक से ठगी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, जुलाई 21 -- Pilibhit News: बीसलपुर। भाजपा विधायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लेकर झांसे में लेने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी विधायक विवेक वर्मा को भी दी गई है। पिछले दिनों विधायक को गुमराह कर 3.50 लाख रुपये की ठगी के प्रयास के मामले में दर्ज मुकदमे के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा को पिछले 16 जुलाई को एक जालसाज ने फोन किया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। इस पर विधायक ने समझा कि उनके पिता जी के बारे में कुछ बात चल रही है। इस बीच बाधित नेटवर्क के बीच रुक रुक कर हुई बातचीत में दूसरी तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कराने का दावा करते हुए कहा गया कि पुणे में चल रहे कार्यक्रम के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये खाते में डाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.