Pilibhit News: भाजपा नेता से अभद्रता मामले की जांच शुरू
पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: बीसलपुर। नायब तहसीलदार द्वारा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से की गई अभद्रता के मामले में डीएम ने संज्ञान लिया है। एडीएम प्रसून द्विवेदी ने डीएम के निर्देश पर पहुंच जांच शुरू की। नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग कार्यकर्ताओं ने की है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र गंगवार ने शनिवार को एसडीएम नागेंद्र पांडे से नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह यादव द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। मेडिकल स्टोर के बाहर सड़क पर फल वालों ने अपने ठेले खड़े कर रखे थे। इस दौरान नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह यादव की गाड़ी मार्ग से गुजरी। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने सड़क पर खड़े ठेलों को लेकर नरेंद्र गंगवार से काफी नाराजगी जाहिर की थी। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने पहुंच कर जांच की। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.