पीलीभीत, अगस्त 28 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नवदिया मुजप्ता में सात दिवसीय भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथा वाचक साध्वी प्राची भागवत महात्म्य का वर्णन कर रही है। कथा में दूसरे दिन श्रोताओं की भारी भीड़ पहुंची। पंडाल राधे राधे के जयकारों से गूंज उठा। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में नौबत सिंह यादव, संतराम कुशवाहा, वेदपाल यादव सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...