Pilibhit News: भाकियू (टिकैत) की नौ जुलाई को निकलेगी रैली
पीलीभीत, जुलाई 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भाकियू (टिकैत) के जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क ने बताया कि नौ जुलाई को भाकियू संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी और प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा के स्वागत में रैली का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान एवं बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को सुबह 10:30 बजे सभी किसान, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता माधोटांडा बाईपास पर एकत्रित होंगे। वहाँ से वाहनों का काफिला शांतिपूर्ण ढंग से पीलीभीत कचहरी, ->नकटादाना चौराहा, -> छतरी चौराहा, मंडी समिति के -> किसान विश्राम गृह तक निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- 21 जुलाई को राकेश टिकैत की किसान महापंचायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.