पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। तहसील पीलीभीत सदर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनपद में बारिश से किसान और मजदूरों के मकान ढह गए हैं। किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इन सभी का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि राजस्व कर्मियों द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर सूची बनाई जाए। बरसात में अचानक मरने वालों की सहायता प्रदान की जाए। स्वास्थ्य विभाग गांव में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराया जाए। आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भिजवाया जाए, जिससे फसलों का नुकसान कम हो सकेगा। जिलाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने कहा कि गन्ना सर्वे कैलेंडर प्रत्येक किसान में वितरित कराया जाना चाहिए। इस मौके पर पातीराम कश्यप ...