Pilibhit News: भाकियू ने ज्ञापन देकर फसलों के नुकसान का मांगा मुआवजा
पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर बरसात और आंधी से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा मांगा। प्राभावित किसानों की शेष फसल सरकारी क्रय केंद्रों पर तुलवाने की मांग की गई। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को सौंपा। इसमें कहा गया कि गत दिनों पहले बेमौसम बारिश और तेज आंधी से किसानों की धान और गन्ने की फसलों को काफी नुकसान हुआ। किसानों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। पहले से ही खेती की लागत से परेशान किसानों को मौसम की मार ने और मुश्किल में डाल दिया है। लेखपालों से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा खेतों में बची धान की फसल को सरकारी क्रय केंद्रों पर तुलवाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.