Pilibhit News: भाकियू ने किसानों की जुड़ी समस्याओं को उठाया, सचिव को सौंपा ज्ञापन
पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कृषि उत्पादन मंडी समिति के किसान विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की जिलास्तरीय मासिक पंचायत जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई न होने का मामला उठाया गया। पुन: ज्ञापन दिया गया। पंचायत में जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि आवारा पशु, मंडी समिति संबंधी कई शिकायतें लंबित हैं। बिजली, पानी, क्षेत्र में जलभराव की समस्या, मुख्यमंत्रीआवास योजना आदि पर कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों से जिले के प्रत्येक चौराहे पर अवैध वसूली की जा रही है। श्रम परिवर्तन अधिकारी कार्यालय में अनियमितता, परिवहन विभाग कार्यालय से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष पीलीभीत नंद किशोर राठौर, जिला महामंत्री अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.