पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी समिति के किसान विश्राम गृह में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 21 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के जनपद आगमन को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगमन को लेकर दायित्व निर्धारित किए गए। बैठक में बरेली मंडल के अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने संगठन को मजबूत करने, किसानों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 21 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Orai News: 25 को किसान सम्मेलन में आएंगे टिकैत उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लगातार प्रयास कर रही ...