पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- नौकरी के नाम पर ठगी का मामला Pilibhit News: पीलीभीत। नौकरी लगवाने के नाम पर दो बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने खुद को एक आईपीएस अधिकारी का भाई बताकर दो युवकों को झांसे में लिया और उनसे कुल 3 लाख 3 हजार रुपए और उनके मूल शैक्षणिक दस्तावेज हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर न्यूरिया थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी शेर सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वह और मरोरी गांव निवासी प्रेमशंकर दोनों बेरोजगार हैं। कुछ समय पहले शेर सिंह की मुलाकात मरोरी गांव के ही रहने वाले अमन शर्मा से हुई। आरोपी अमन ने शेर सिंह को झांसा दिया क...