Pilibhit News: भाई की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने की फंदे से लटककर जान देने की कोशिश
पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाने को लेकर भाई-बहन के बीच हुए विवाद के बाद एक किशोरी ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। गांव निवासी किशोरी का स्कूल जाने को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया था। बताया गया कि किशोरी स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर भाई ने उसकी पिटाई कर दी। घटना से आहत किशोरी इसके बाद अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने कमरे में जाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.