पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: दियोरिया कलां। नूरानपुर के गोरक्ष पीठ आश्रम के शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के सातवे दिन राम वनगमन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत को राज्य और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लेने की कथा को सुनाया गया। बताया गया कि पिता के वचन की रक्षा के लिए श्रीराम ने बिना किसी विरोध के वनगमन स्वीकार किया। माता सीता और भ्राता लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने को तैयार हो गए। रामकथा के सातवे दिन के मुख्य यजमान सचिन शर्मा मय पत्नी इंदू शर्मा के साथ रहे।आचार्य अखिलेश मिश्रा ने विधि विधान से महाराज का व्यास पीठ पर तिलक कराया। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र बहादुर सिंह कुलपति स्वामी सुखदेवानंद विश्व विद्यालय शाहजहांपुर और अवनी कुमार पांडे समेत विजय...