पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बेटी के लिए रिश्ता देखने आ रहे बरेली के एक व्यक्ति की कार के ब्रेक फेल हो गए। जिससे वह दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद कार खाईं में जा घुसी। कार चालक ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। कार चालकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना का विवरण बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की पवन बिहार कालोनी निवासी रामकुमार पुत्र मदनलाल रविवार को अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता देखने पूरनपुर आ रहे थे। पीलीभीत हाइवे पर छीना पैलैस के पास अचानक रामकुमार की कार के ब्रेक फेल हो गए। इससे उनकी कार हाइवे पर जा रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे के बाद रामकुमार अपना नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार खाईं में जा घुसी। खाईं में पानी भरा होने से वह कार में फंस गए।

राहगीरों की मदद हादसे क बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई। बमुश्...