Pilibhit News: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर। दर्जन भर सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई। सड़क से उतरी बस डंपर से टकराकर रुक गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। इससे अफरा तफरी का महौल बन गया। उसके बाद यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। सोमवार को एक रोडवेज बस पीलीभीत से थाना माधोटांडा के गांव गभिया सहराई जा रही थी। बस में लगभग एक दर्जन यात्री बैठे हुए थे। माधोटांडा रोड पर चित्तरपुर पुल के पास अचानक चलती रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे वह अनियंत्रित हो गई। बस को सड़क पर इधर उधर जाता देख यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यह भी पढ़ें- एसी बस हुयी खराब, मंत्री ने दूसरी भिजवाई कई यात्री चलती बस से नीचे कूद गए। अनियंत्रित बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर रुक गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.