पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: अमरिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण दत्त सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम हेमंत चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इसमें हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में चौदह दिन से अधिक विलंब होने पर गन्ना किसानों को उनके भुगतान पर 15 फीसद की दर से विलंब भुगगतान ब्याज समेत देने की मांग को उठाया। इसी क्रम में 20 अगस्त को किसान संगठन डीसीओ दफ्तर पर पहुंचेंगे और ब्योरा लेंगे। ब्याज विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया तो किसान अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर काला सिंह,अजय दत्त सिंह, गुरु बचन सिंह, रुपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, प्रति पाल सिंह,सहजवीर सिंह,जसकरन सिंह, सचिन कुमार, तेजराम राठौर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- किसान...