Pilibhit News: बैराज से निकल कर दुकानों के पास आ गया मगरमच्छ
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: अमरिया। हिटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती देर रात ड्यूनी बैराज मार्ग पर कैंचू टांडा के पास नहर से निकलकर एक मगरमच्छ दुकानों के पास आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। मगरमच्छ देखते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दहशत फैल गई।आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा शैलेंद्र यादव और कौशेंद्र यादव की अगुवाई में रामौतार, बेनीराम और राम कैलाश ने रेसक्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम ने मशक्कत और सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से काबू में किया। इसके बाद उसे पिंजरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। रेसक्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.