Pilibhit News: बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास, हिरासत में संदिग्ध
पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बुधवार रात सड़क किनारे लगे एक एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एटीएम के पास मौजूद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस कार्रवाई करने के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है हालांकि पकड़ा गया युवक अभी भी पुलिस हिरासत में है। कोतवाली रोड पर एक बैंक का एटीएम लगा हुआ है। बुधवार रात एटीएम से रुपए चोरी करने का प्रयास किया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को एटीएम के आसपास एक संदिग्ध मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह एटीएम से रुपए निकालने गया था। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पिछले दो दिनों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.