Pilibhit News: बैंक के एटीएम में घुसा युवक, सायरन बजने पर भागा
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: बीसलपुर। नगर के व्यस्त बारह पत्थर चौराहा के पास एक युवक ने एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसकर छेड़छाड़ करते हुएआशिन की स्क्रीन तोड़ने का प्रयास किया। बैंक का सायरन बजाने पर युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 3 अगस्त 2026 की रात करीब 12:05 बजे एक अज्ञात युवक ने एटीएम मशीन में पहुंचकर मशीन तोड़ना शुरू किया। वह नकदी तक पहुंच पाता, तभी बैंक की सेंट्रल टीम का सुरक्षा सायरन बज उठा। सायरन की आवाज सुनकर घबराया आरोपी मौके से भाग निकला।घटना के आठ दिन बाद, 11 अगस्त को बैंक प्रतिनिधि विनीत मिश्रा की तहरीर पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.