पीलीभीत, सितम्बर 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीसीबी के प्रधान कार्यालय पर अल्पकालीन ऋण वितरण और ऋण वसूली की समीक्षा बैठक में बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से कृषि और किसान के उत्थान करने पर जोर दिया गया। जनपद की समस्त सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं और संबंधित अधिकारियों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर निर्देश दिए गए।

बैठक का उद्देश्य प्रधान कार्यालय में अल्पकालीन ऋण वितरण, सहकारी देयों की वसूली, प्रधानमंत्री फसल बीमा, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, सीएम युवा उद्यमी अभियान के अन्तर्गत ऋण वितरण एवं बैंक के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा के लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) इंदु सिंह, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में जनपद की समस्त सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं तथा संबंधित अधिकारियों के संचालित कार्य...