Pilibhit News: बेटे ने की मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम लदपुरा निवासी सुशीला पत्नी मोहन स्वरूप ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 20 अगस्त को शाम छह बजे उसका 22 वर्षीय पुत्र रवि शराब पीकर घर पर आया। आरोपी ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की। घर का सामान भी तोड़ दिया। जब उन लोगों ने रवि को समझने का प्रयास किया तो रवि ने अपने पिता की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र होकर आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.