पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी राम बहादुर ने अपनी पुत्री के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा थाना पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि बेटी को जन्म देने के बाद आरती को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पूनम देवी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसने अपनी पुत्री आरती की शादी अमरिया थाना क्षेत्र के गांव अंदाह गौटिया निवासी युवक से की थी। आरोप है कि नवजात बच्ची के जन्म के बाद से पति, सास और देवर आरती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रसव के महज आठ दिन बाद, पूरी तरह स्वस्थ होने से पहले ही पति ने आरती को लात-घूंसों से पीटकर घर से निकाल दिया। ससुराल वालों पर नवजात बच्ची को जान से मारने और उसे साथ न रखने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड...