पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। होली मिलन की तर्ज पर दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती ने पूरनपुर क्षेत्र के पांचों मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को दीपावली के उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। तीन मंडलों में यह कार्यक्रम पूर्व में संपन्न हो चुका है। शुक्रवार को सुल्तानपुर और रामनगर शारदा पार मंडलों की मासिक बैठकों में लेखराज भारती ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: दीपावली पर दीये, मिठाई व पटाखों का वितरण बूथ अध्यक्ष से लेकर ...