Pilibhit News: बूंदाबांदी शुरू होते ही फिर लगा हाईवे पर जाम
पीलीभीत, जुलाई 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। टनकपुर बरेली हाईवे पर एक बार फिर से जाम लग गया। हांलाकि यातायात पुलिस का दावा है कि स्कूलों में छुट्टी के वक्त अचानक बढ़े हुए वाहनों के कारण जाम लगा। इसे बाद में खुलवा दिया गया। दिन में करीब डेढ़ बजे से दो बजे के बीच गौहनिया चौराहे पर अनियंत्रित हुए वाहनों की बेतरतीब ड्राइविंग के कारण जाम लग गया। इसी बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज बूंदे गिरने के बीच वाहनों में चालक तेजी से निकल जाने के प्रयास में वाहनों को इधर उधर से निकालने लगे। इसी क्रम में वाहनों की कतारें गड़बड़ा गई। देखते ही देखते जाम लग गया और यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट परीक्षा और स्कूलों से छुट्टी में निकल रहे बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.