Pilibhit News: बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में किशोर घायल
पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा क्षेत्र में गोपी कॉलोनी के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में गांव कबूलपुर निवासी 17 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र तोलेराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार और 14 वर्षीय सुमित बाइक से बरखेड़ा से अपने घर लौट रहे थे। गोपी कॉलोनी के सामने पहुंचने पर विपरीत दिशा से गलत साइड में आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.