Pilibhit News: बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सादिया निवासी 15 वर्षीय आकाश पुत्र हर्ष अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। तभी बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर सामने से आ रही एक तेजगति की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल किशोर को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नाबालिग ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, जख्मी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.