Pilibhit News: बीएचयू में मेडिकल कॉलेज की छात्रों ने लिया प्रशिक्षण
पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीएचयू में आयोजित सैपिएंस एट एलिक्सिर कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2024 बैच की सात छात्राओं ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में चिकित्सा कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। सर्वप्रथम दम घुटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार की तकनीक समझी। इसमें वयस्कों में नाभि के ऊपर पेट पर दबाव देकर तथा शिशुओं में पीठ पर थपकी और छाती पर दबाव देकर श्वसन मार्ग में फंसी बाहरी वस्तु को बाहर निकालने की विधि समझाई गई। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधारभूत जीवन रक्षक प्रणाली एवं हृदय-फुफ्फुसीय पुनर्जीवन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सी-ए-बी पद्धति के अंतर्गत छाती पर प्रति मिनट 100 से 120 बार दबाव देने, 5 से 6 सेंटीमीटर तक दबाव की गहराई रखने तथा 30 बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.