पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर। खंड शिक्षाधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्कूल बंद मिले। दोनों स्कूलों में तैनात स्टाफ का वेतन काटने की संस्तुति की गई। इसके अलावा अन्य स्कूलों में छात्र और नामांकन संख्या बढ़ाने के निर्देष दिए गए।

निरीक्षण की जानकारी बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बाइफरकेशन के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 7.55 बजे स्कूल बंद पाया गया। स्टाफ नदारद मिला। इस पर बीईओ ने बीएसए को रिपोर्ट भेजकर पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है।

अन्य विद्यालयों का निरीक्षण नगरिया खुर्द के कंपोजिट विद्यालय भी 8.20 पर निरीक्षण के दौरान बंद मिला। स्कूल में तैनात स्टाफ का भी एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई। भूड़ा गोरख डिब्बी के प्राथमिक विद्यालय...