पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। फर्स्ट लेबल चेकिंग यानि एफएलसी की प्रक्रिया के दौरान दिल्ली और बिहार से चुनाव आयोग के प्रेक्षक (आब्जर्वर) जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां ओके और नॉट ओके ईवीएम समेत सीयू को चेक किया। साथ ही हैदाराबाद से आए इंजीनियरों के कार्य को गंभीरता से देखा। दो से 16 सितंबर तक रोस्टर के मुताबिक ईवीएम और बीयू समेत तकनीकी मशीनों की प्रक्रिया को देखा गया। पूरी तरह से सतर्कता और निगरानी के बीच हो रही प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात को रखा। बिहार से आए निर्वाचन आयोग के डिप्टी इलेक्शन आफिसर धीरज कुमार और दिल्ली से आए ईसीआई के एसएओ और ईवीएम के नोडल हेमंत कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने ईवीएम की क्लीनिंग और क्लोजिंग ...